मध्यप्रदेश में हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के 52 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले 5 दिनों में की गई जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। इनमें से सर्वाधिक 35 कर्मचारी शुक्रवार को महामारी की चपेट में आए। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय परिसर में कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में सोमवार को 5, मंगलवार को 3, बुधवार को 9 और शुक्रवार को 35 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। डोंगरे ने स्पष्ट किया कि इन संक्रमितों में उच्च न्यायालय के कोई भी न्यायाधीश शामिल नहीं हैं।