फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में फैला जीका का आतंक, एक दिन में सामने आए 50 मामले

Sun, 11 Nov 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
जीका वायरस
विज्ञापन

राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश में जीका वायरस का आतंक फैल रहा है। राज्य में लगातार इसके नए मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में 24 नए मामले सामने आए हैं। कुल मिलाकर पूरे राज्य में अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं। केवल एक दिन में 50 जीका संक्रमित मामले सामने आने की वजह से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


भोपाल के अलावा विदिशा, सीहोर और सागर जीका से प्रभावित जिले हैं। इसके अलावा सभी जिलों में जीका वायरस से लेकर बुखार तक के मरीजों और लार्वा का सर्वे किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं का अलग से सर्वे हो रहा है। भोपाल में हो रहे सर्वे में रोजाना लगभग 80 गर्भवती महिलाएं मिल रही हैं। शुक्रवार को भी इतनी ही संख्या में महिलाएं मिलीं। 

जीका वायरस जानलेवा वायरस है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह सबसे ज्यादा घातक होता है। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि जीका वायरस से पीड़ित महिलाओं में गर्भधारण की अवधि के दौरान कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अबतक राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में इस वायरस से संक्रमित कई मरीज सामने आ चुके हैं। ऐसी आशंका है कि यह कुछ और राज्यों में फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें