फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40वां अद्वैत जागरण शिविर: ओंकारेश्वर में युवा साधकों का समागम, अद्वैत ज्ञान का होगा प्रवाह; ‘तत्त्वबोध’ पर जोर

Fri, 05 Dec 2025 08:44 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंकारेश्वर

सार

ओंकारेश्वर में 40वें अद्वैत जागरण युवा शिविर का शुभारंभ हो गया, जिसमें 15 राज्यों के 46 युवा अगले 10 दिनों तक ‘तत्त्वबोध’ ग्रंथ का अध्ययन करेंगे। शिविर में योग, ध्यान, सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर में 15 राज्यों के युवा करेंगे आदि शंकराचार्य विरचित ‘तत्त्वबोध’ का अध्ययन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अद्वैत जागरण युवा शिविर को लेकर आज का दिन काफी विशेष रहा। ओंकारेश्वर में शुक्रवार से 40वां अद्वैत जागरण युवा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


 देश-विदेश के 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए नियमित रूप से आयोजित किए जाने वाले अद्वैत जागरण युवा शिविर की श्रृंखला में 40वां शिविर ओंकारेश्वर में 5 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को चिन्मय मिशन, इंदौर के आचार्य स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती की पावन उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

46 युवा भाग ले रहे हैं

विज्ञापन

मध्य प्रदेश शासन की पहल पर आयोजित इस शिविर की विशेषता यह है कि इसमें 15 से अधिक राज्यों के 46 युवा भाग ले रहे हैं। ये युवा 10 दिनों तक आचार्य स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती के सान्निध्य में आदि शंकराचार्य द्वारा रचित प्रकरण ग्रंथ ‘तत्त्वबोध’ का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: फिजूलखर्ची, भू-आवंटन व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर गरजीं उमा भारती, बढ़ती आर्थिक असमानता पर व्यक्त की चिंता

शिविर के दौरान प्रतिदिन योग, ध्यान, समूह चर्चा, प्रश्नोत्तर सत्र, नर्मदाष्टकं, सत्संग एवं संकीर्तन का आयोजन होगा। इसके साथ ही प्रतिभागी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, एकात्म धाम और आदि शंकराचार्य गुफा के दर्शन भी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें