फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और हाइवे पर उतारना पड़ा हवाई जहाज

Tue, 31 Dec 2013 04:01 PM IST
अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बैतूल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार सुबह खराब मौसम की वजह से हाइवे पर प्लेन की इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अप्रवासी भारतीय सेम वर्मा का प्लेन पायलट कैप्टन जेकब द्वारा शहर में भ्रमण के बाद उतारा जा रहा था। लेकिन हवाई पट्टी पर हवा का दबाव अधिक होने से उसे इमरजेंसी में हवाई पट्टी के नजदीक बने फोरलेन हाईवे पर प्लेन की लैडिंग करना पड़ी।

जानकारी लगते ही बैतूल बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि हाइवे पर प्लेन उतरने के बाद खराब हो गया। सुबह लगभग 8:30 बजे से 11 बजे तक प्लेन फोरलेन पर ही खड़ा रहा। जिसकी वजह से दूसरे तरफ से ट्रैफिक निकालना पड़ा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने में पायलट की सूझबूझ और हौसला काबिले तारीफ रहा। पायलट ने बहुत ही समझदारी से काम लेते हुए हवाई जहाज को सड़क पर उतारा। लैंडिंग के बाद नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें