फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से 225 विद्यार्थी MP लौटे: सीएम का मंत्रियों को निर्देश- फंसे हुए बच्चों के परिवार से मिलकर हौसला बढ़ाएं

Thu, 03 Mar 2022 01:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के 225 विद्यार्थी यूक्रेन से लौटकर अब तक अपने घर पहुंच गए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मंत्री परिषद को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के 225 विद्यार्थी अब तक यूक्रेन से लौटकर अपने घर पहुंच चुके हैं। गुरुवार को कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रीपरिषद को यह जानकारी दी।  उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिए कि जो छात्र अब भी फंसे हुए हैं, उनके परिजनों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाएं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आवासीय आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा विद्यार्थियों की वापसी के लिए आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। राज्य सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे बच्चों को वापस लाने किए जा रहे प्रयासों पर नजर रखे हुए है। साथ ही वापस लौट रहे बच्चों को घर तक पहुंचाने के कार्य की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश के ऐसे परिवार जिनके बच्चे यूक्रेन में हैं ,उनसे जन प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी यूक्रेन में युद्ध की स्थितियों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। सी 17 विमान से भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है । नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और वीके सिंह सीमावर्ती देशों में भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि नई दिल्ली और मुंबई लौटने वाले मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश भवन, मध्यांचल और अन्य स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की गई है। इनके भोजन और आवश्यकता हुई तो यात्रा टिकट का प्रबंध भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री प्रभार के जिलों में ऐसे विद्यार्थियों के परिवारों से संपर्क करें जिनके बच्चे अभी यूक्रेन में हैं। ऐसे परिवारों से संवाद होने से उनका हौसला बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों की परिवारों से प्राप्त जानकारी आवासीय आयुक्त नई दिल्ली और गृह विभाग को देकर बच्चों की वापसी के कार्य को आसान बनाया जा सकता है।

इससे पहले गुरुवार सुबह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी थी कि केन्द्रीय विदेश मंत्रालय ने 454 प्रदेश के लोगों की सूची दी है। इनमें से 430 के परिवार से पुलिस और प्रशासन संपर्क में है। उन्होंने बताया कि भोपाल और रायसेन की रहने वाली शिवानी सिंह और शशि शर्मा के परिजनों ने मुझसे 28 फरवरी को बात की थी अब ये दोनों बेटी यूक्रेन के खरकीव शहर से पड़ोसी देश हंगरी आ गई है। वे जल्द ही अब इंडिया आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें