फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली क्लास में पढ़नेवाली बच्ची से कथित छेड़छाड़ पर नाबालिग लड़का हिरासत में

Tue, 19 Dec 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
बच्‍ची से छेड़छाड़
विज्ञापन
भोपाल में एक 16 वर्षीय लड़के पर क्लास एक में पढ़नेवाली बच्ची के साथ पिछले छह महीनों से यौन शोषण करने का आरोप लगा है। 6 वर्षीय पीड़ित बच्ची की मां ने हनुमानगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिव के राज में बच्चियों और महिलाओं से रेप के मामले में मध्य प्रदेश सबसे आगे

पीड़ित बच्ची के माता-पिता मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला रोड पर किराये के मकान में रहते हैं। भोपाल के हनुमानगंज थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़का बच्ची के पड़ोस में रहता है और अक्सर उनके घर टीवी देखने के बहाने आया करता था। पीड़िता बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।   

आरोपी नाबालिग आठवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। आरोपी लड़का अपने माता-पिता के साथ पीड़ित बच्ची के बिल्डिंग कॉम्पलैक्स की पहली मंजिल पर रहता है। इस वारदात का खुलासा शनिवार दोपहर को हुआ जब बच्ची अपनी मां के साथ घर पर थी। बच्ची घर के बाहर खेलने के लिए गई थी जब आरोपी लड़का उसे बुलाकर घर के अंदर ले गया। उसने बच्ची के कपड़े उतारे और उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ। बच्ची जब अपने घर आई तो मां को देखकर रो पड़ी और उसे पूरी बात बताई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- फांसी की सजा से नहीं रुकेंगे यौन अपराध, क्या करना होगा यह बताया

मां ने बच्ची को प्यार से समझाया और फिर पूछा कि वह लड़का कब से उसके साथ ऐसी हरकत कर रहा था। पुलिस ने कहा कि, लड़की ने अपने मां को बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से ऐसा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़को को हिरासत में लेकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें