मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सीआइएसएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट ने अपने फ्लैट में 40 घंटे बंधक बनाकर चौदह वर्षीय मासूम के साथ कई बार रेप किया।
मामला 23 से 25 जुलाई के बीच का है। बच्ची 25 जुलाई को होश में आई तो उसने खिड़की से पड़ोसियों से मदद मांगी, जिसके बाद उसे दादी के पास पहुंचाया गया। पुलिस को इस बात की जानकारी परिवार वालों ने 15 अगस्त को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
माधवराव सिंधिया एन्क्लेव निवासी सरमन सिंह राठौर (53) सीआइएसएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट है। अभी वह एमपीएस ग्रुप नाम से सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।
कुछ समय पहले उसने गोविंदपुरी स्थित सुगंधा अपार्टमेंट में 201 नंबर फ्लैट किराए पर लिया था। इसी समय बिरला नगर लाइन नंबर-1 निवासी महिला उन्हें मिली थी।
महिला के साथ उनकी दो बेटी और एक बेटा था। सरमन सिंह ने महिला को फ्लैट पर साफ-सफाई और खाना बनाने के लिए रख लिया। महिला को इसी फ्लैट में रहने के लिए जगह दे दी।
महिला 23 जुलाई को छोटी बेटी व बेटे के साथ अहमदाबाद मायके चली गई। फ्लैट की देखभाल के लिए वह 14 वर्षीय बेटी को छोड़ गई थी।
23 जुलाई की दोपहर महिला के जाने के बाद आरोपी ने बच्ची को कोल्डड्रिंक पिलाई। इसमें नशीली दवा मिली थी। कोल्डड्रिंक पीते ही बच्ची बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह फ्लैट में ताला डालकर चला गया।