फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 13 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Sun, 03 Sep 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
नल-जल योजना
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में राज्य आर्थिक अपराध विभाग ने 13 लोगों के खिलाफ अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने के मामले में केस दर्ज किया है। इन 13 लोगों में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के 6 अधिकारी भी शामिल है। इन सभी लोगों पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करके 2014 में अन्नुपुर जिले में पीवीसी पाइप और अन्य उपकरण खरीदने व निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप है। 
विज्ञापन



इन 13 लोगों पर राज्य सरकार के 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी है। आरोपियों ने बाजार से 10 गुना ज्यादा कीमत पर निजी कंपनियों से उपकरण खरीदे। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने जून 2014 से नवंबर 2014 के बीच उपकरण खरीदे थे। 

पढ़ें: बछड़े की मौत के बाद पंचायत ने सुनाया फरमान, हफ्तेभर मांगनी पड़ेगी भीख

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, आर्किटेक और एक सीनियर अकाउंटेंट शामिल है। बता दें कि इन अधिकारियों ने नल-जल स्किम के तहत घर-घर पानी की व्यवस्था के लिए निजी कंपनियों से 24,005 पाइप और अन्य उपकरण खरीदे थे। सभी आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धारा के तहत भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें