मध्यप्रदेश का कोरोना हॉटस्पॉट बने इंदौर से बृहस्पतिवार को राहत भर खबर सामने आई, अधिकारियों के मुताबिक यहां एक दिन में 110 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अरबिंदो अस्पताल से 110 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ ने इस दौरान इन्हें तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अस्पताल से विदा किया।