फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 11 केवी का तार टूटकर डेढ़ साल के बच्चे पर गिरा, बचाने में मां भी झुलसी, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 Dec 2023 12:00 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के ग्राम उत्तमपुर में करंट लगने से मां-बेटा झुलस गए। 11 केवी का तार अचानक टूटकर डेढ़ साल के बच्चे पर गिर गया, बचाने पहुंची मां भी चपेट में आ गई। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
करंट से झुलसे मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले के उत्तमपुर ग्राम में मां-बेटे हाईटेंशन करेंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों कों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पूरा मामला स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुर का बताया गया। शुक्रवार जहां दोपहर घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय शिवांश पर अचानक 11 केवी की हाईवोल्टेज की तार टूटकर गिर पड़ा। बच्चे की तेज आवाज सुनकर नहा रही मां दौड़कर बचाने पहुंची, लेकिन शरीर गीला होने के चलते वो भी करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई वो तो गनीमत रही कि घर में अन्य लोगो मौजूद थे, जो जिन्होंने तत्काल लकड़ी को मदद से तार दूर कर उन्हें इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल ले आए। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें भर्ती करा लिया है। 
विज्ञापन


घायल मां-बेटे के साथ पहुंची बड़ी मां पिंकी चौधरी ने बताया कि डेढ़ माह का शिवांश खेल रहा था तभी खंभे की तार गिर पड़ा। जिसमें मां वंदना चौधरी और बेटा शिवांश चौधरी करंट की चपेट में आ गए। इसमें बेटे के हाथ तो मां के सिर और शरीर अन्य अंगों में चोट आई है जिसके इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें