फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि में खाली रह गईं सीटें, प्रशासन ने मांगे ओपन आवेदन

Mon, 01 Jul 2019 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में एमए हिंदी और अंग्रेजी की 11 सीटें खाली रह गई हैं। सीटें खाली रहने के कारण दोनों विभागों ने फिर से आवेदन मांगे हैं। अब कोई भी इन सीटों के लिए आवेदन कर सकता है। एमए हिंदी में 10 और अंग्रेजी में एक सीट खाली है। हिंदी में सामान्य वर्ग की तीन, एससी की दो, एसटी की दो, ओबीसी की दो और ईडब्ल्यूसी की एक सीट खाली है।

विज्ञापन


एमए अंग्रेजी में सामान्य वर्ग की एक सीट खाली रह गई है। उधर, केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि एमए हिंदी और अंग्रेजी की रिक्त सीटें को भरने के लिए ओपन आवेदन मांगे हैं। सात जुलाई तक कोई भी पात्र विद्यार्थी खाली सीटें के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

फाइन आर्ट की भी रिक्त रही सीटें
फाइन आर्ट के मूर्तिकला और चित्रकला में भी सीटें खाली रह गई हैं। सीयू में पहली बार फाइन आर्ट का कोर्स शुरू हुआ है। सीटें रिक्त रहने के कारण अब इन कोर्सों में कोई भी आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें