फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में और निखरीं युवा प्रतिभाएं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने की सराहना

Tue, 08 Dec 2020 10:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वर्चुअल सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना काल में सामर्थ्य से अधिक योगदान करने के लिए युवाओं की सराहना की है। वे सोमवार को ‘अमर उजाला’ और यूनिसेफ की ओर से आयोजित जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 के वर्चुअल सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल साधारण संकट का समय नहीं था, लेकिन सरकार और समाज के सिस्टम ने साथ मिलकर इस मुश्किल हालात का मजबूती से सामना किया। आज उत्तर प्रदेश युवा प्रतिभाओं का गढ़ बन चुका है, वहीं कोरोना काल में यह टैलेंट और निखरा है। उनके विकास के मजबूत आधार के लिए डबल इंजन की सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें एक बेहतर भविष्य देने में जुटे हैं।



 
विज्ञापन

विजेताओं का सम्मान

जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 के तहत युवाओं के लिए वेबिनार की शृंखला शुरू की गई थी। इसके तहत दस वेबिनार और मैं हूं कोरोना योद्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वेबिनार में शामिल 24 विशेषज्ञों व 40 युवाओं को सम्मानित करने के साथ प्रतियोगिता के सात विजेताओं और युवाओं का नेटवर्क तैयार करने में सहायक रहे लोकल कोआर्डिनेटरों को प्रतीकात्मक सम्मान और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।

जिंदगी  मास्टर क्लास सीजन-2 में आगरा, दिल्ली, लखनऊ समेत बरेली, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर और प्रयागराज के युवाओं ने हिस्सा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें