फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जरदोजी कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 07 Dec 2024 07:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के छदुय्या खेड़ा गांव निवासी जरदोजी कारीगर इकरामुद्दीन (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके सिर पर चोट थी और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने उनके एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का दावा है कि जरदोजी कारीगर की मौत अधिक शराब पीने से हुई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई शमशुद्दीन के मुताबिक शुक्रवार को पड़ोस में मामा नासिर की बेटी का निकाह था। सभी लोग दावत में थे। रात करीब 11 बजे पुलिस से सूचना मिली कि इकरामुद्दीन जॉगर्स पार्क चौराहे के देसी शराब ठेके के पीछे सड़क किनारे अचेत पड़े हैं। पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान की थी। ट्राॅमा में उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि रात आठ बजे इकरामुद्दीन एक दोस्त के साथ जॉगर्स पार्क की तरफ गए थे। उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं और मुंह से खून भी निकल रहा था। दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर है। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि इकरामुद्दीन ने काफी शराब पी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिवार में पत्नी शहनाज, बेटे अयान, रिहान और बेटी जोहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें