फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीए फाउंडेशन के परिणाम में जैद ने मारी बाजी

विज्ञापन
सीए फाउंडेशन के परिणाम में जैद ने मारी बाजी
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से शुक्रवार को घोषित किए गए सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणामों में लखनऊ चैप्टर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। परिणाम जारी होने के बाद सफल हुए छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। उनके घरों व संस्थानों में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

इस बार की परीक्षा में लखनऊ चैप्टर के जैद बेग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 400 में से 291 अंक हासिल कर राजधानी में टॉप किया। इसके अलावा परीक्षा में अर्शिया राईन और परी मलिक ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने 287-287 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शहर में दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र अपने परिणाम आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें