फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवाओं ने निवेश की बारीकी और फायदों को समझा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उच्च शिक्षण संस्थानों में युवाओं को रोजगारपरक नीतियों व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. राजीव कपूर व निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा ने एकेटीयू में और पूर्व पुलिस महानिदेशक केएल गुप्ता व प्राविधिक शिक्षा के विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में युवाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

एकेटीयू में डॉ. राजीव कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नीतियों के संयोजन से युवाओं को अपस्किल और रीस्किल करने के लिए काफी प्रोत्साहन दे रही है। समिट युवाओं के लिए नीतियों का ज्ञान प्राप्त करने और स्थानीय क्षेत्रों में अवसर पैदा करेगी। तीन दिवसीय समिट अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा करेगा। समिट और ट्रेड शो इनोवेटर्स, छात्रों और स्टार्टअप्स को दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ दिमाग और विशेषज्ञों की बैठक के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
आईएएस नेहा शर्मा ने स्टार्टअप्स, रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण, ईवी विनिर्माण, भंडारण और रसद, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, पर्यटन, कपड़ा, एमएसएमई आदि क्षेत्र में निवेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निवेशक समुदाय के बीच प्रदेश के निवेश आकर्षण को मजबूत करने और समावेशी विकास के अवसर पैदा करने की इच्छा रखती है। कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि समिट में निवेश से लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़, डॉ. अनुज कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

देश-विदेश के निवेशक यूपी आने को आतुर
भाषा विवि में आयोजित कार्यक्रम में विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा अन्नावि दिनेश कुमार ने युवाओं को बताया की 2017 से ढांचागत विकास काफी बढ़ा है। इससे देश-विदेश के निवेशक जो हमेशा से यूपी से दूरी बनाते रहे, वे आज यूपी में निवेश करने को आतुर हैं। इसका एक बड़ा कारण लॉ एंड ऑर्डर में सुधार भी है। पूर्व पुलिस महानिदेशक केएल गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश की विकास दर सबसे तेज है। उन्होंने कहा कि सरकारी रोजगार पर निर्भरता कम करनी होगी और कौशल विकास के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ना होगा।
भारत बनेगा विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
बीबीएयू में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने इन्वेस्टर समिट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेहतर बुनियादी ढांचा लोगों को आकर्षित कर रहा है। हमारी मजबूत व्यवस्था, नीतियों, मानव संसाधन, उपभोक्ता अधिकार, निवेश मानदंड आदि हमें विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा। कार्यक्रम को आईएएस कुमार प्रशांत, रजिस्ट्रार अश्विनी कुमार, प्रो. अमित कुमार सिंह, डॉ. अर्पित शैलेश ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें