फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की डिजिटल किताबें पढ़ सकेंगे लविवि के इंजीनियरिंग छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संकाय के विद्यार्थी व शिक्षक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की ई-पाठ्य पुस्तकें पढ़ सकेंगे। यह सुविधा उन्हें शुक्रवार से 60 दिनों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। पुस्तकों को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के आधिकारिक लिंक cambridge.org/highereducation/ पर जाकर ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है। वहीं, इन्हें ऑफलाइन पढ़ने के लिए cambridge.org/highereducation/services/students/cambridge-spiral पर जाकर कैंब्रिज स्पाइरल को डाउनलोड करना होगा। इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रो. एके सिंह ने बताया कि ई पुस्तकें शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होंगी। छात्रों और शिक्षकों की प्रतिक्रिया के आधार पर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। संकाय के पुस्तकालय प्रभारी शोभित मणि तिवारी ने सभी छात्रों व शिक्षकों को अलग-अलग यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें