फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ताड़ी पीने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा के नरपतखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को ताड़ी पीने के बाद यश वर्मा (19) की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घरवालों ने दोस्तों पर ताड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि यश बृहस्पतिवार शाम चार बजे घर से मोहल्ले में जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि वह दोस्तों के साथ ताड़ी पी रहे थे। रात में यश घर से कुछ दूरी पर नशे की हालत में पड़े मिले।
परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रात 12 बजे ट्रॉमा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ताड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाए जाने से यश की मौत हुई। उनके परिवार में पिता संतोष कुमार वर्मा, मां नीलम और भाई सौरभ वर्मा हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें