फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवाचार, एआई आधारित तकनीक में दक्ष होंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के छह राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक में नई टेक्नोलॉजी आधारित एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना होगी। यहां पढ़ने वाले डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थी नवाचार, विकास, एआई आधारित तकनीक में परिपक्व होंगे।
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि पॉलीटेक्निक संस्थानों में परंपरागत के साथ औद्योगिक मांग के आधार पर रोजगारपरक डिप्लोम इंजीनियरिंग के कोर्स चलाए जा रहे हैं। संस्थानों में एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना से विद्यार्थियों को बेहतर प्रयोगशाला मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि बजट में लखनऊ मंडल में एक राजकीय पॉलीटेक्निक की स्थापना की बात भी कही गई है। इसके साथ ही सभी राजकीय पॉलीटेक्निक में स्मार्ट क्लास रूम, नवीन टेक्नोलॉजी आधारित डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की व्यवस्था की गई है। राजकीय पॉलीटेक्निकों के उन्नयन और अवस्थापना सुविधाओं के विकास का भी बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें