फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी रंजिश में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पिता और भाई ने आरोपियों को दबोचा; पुलिस को सौंपा

Sun, 09 Aug 2026 11:59 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पुरानी रंजिश में चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। पिता और भाई ने आरोपियों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पुरानी रंजिश में शनिवार रात युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। हमला होते देखा तो भाई और पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी बाप-बेटे को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के मामा कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले निजी चालक शुभम सोनी (26) हत्या हुई है। आरोप सुमित वर्मा और उसके पिता मथुरा पर है। शुभम के पिता और भाई को दोनों को हमला करते समय पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, शुभम घर के पास था, तभी आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुभम चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई शिवम सोनी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें