फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों के विवाद में युवक को पत्थरों से पीटा, तीन गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज में बुधवार शाम बच्चों के खेल के विवाद में दबंगों ने खदरा चुंगी निवासी सतीश कुमार कश्यप (45) को पत्थरों से पीटा। इससे उन्हें काफी चोटें आ गईं। मदेयगंज पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और बलवा में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

सतीश के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे उनका भतीजा पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दाैरान बच्चों में विवाद हो गया और भतीजा घर आ गया। आरोप है कि भतीजे के पीछे मेहताब, अरमान, शान, गोलू, शारिक, समीर, शेट्टी, जैन, आशू व 35 अज्ञात लोग भी घर आ धमके। सभी के हाथों में पत्थर, ईंट और बेल्ट थीं। आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थर से उन पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। चीख-पुकार सुन मदद के लिए उनकी पत्नी, वृद्ध मां और बहू बचाने दौड़ी तो उन्हें भी आरोपियों ने पीटा।
सतीश ने बताया कि हंगामा बढ़ने पर आरोपी परिवार की हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। घरवालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। मेहताब, शारिक व एक अन्य को पकड़ा है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें