फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब के लिए रुपये न देने पर की थी युवक की हत्या, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरैपुर के तरहिया गांव निवासी बढ़ई अनिल कुमार (36) की हत्या शराब के लिए रुपये न देने पर की गई थी। हत्या का खुलासा करते हुए बख्शी का तालाब पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनिल का शव तीन अगस्त की शाम बख्शी का तालाब स्थित अमौली लॉन के पास मिला था।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छह अगस्त को उनके भाई विवेक विश्वकर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगोें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीन अगस्त की सुबह कुछ लोग अनिल के साथ मारपीट करते नजर आए। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शनिवार सुबह बीकेटी पुलिस ने किसान पथ हाईवे स्थित चंद्रिका देवी अंडरपास के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में बीकेटी के जगदीशपुर निवासी दुर्गेश, सैरपुर के उमरभारी गांव निवासी कुवेर यादव व रामकेश यादव और सैरपुर के तरहिया निवासी रंजीत यादव व अवधेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी कुवेर यादव की निशानदेही पर अनिल का कीपैड मोबाइल भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अनिल से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। धक्का-मुक्की के दौरान अनिल ईंट पर गिरकर घायल हो गए। डर के कारण आरोपी मौके से भाग गए और सिर में चोट लगने के कारण अनिल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अनिल की मौत का कारण सिर पर चोट बताया गया था। शुरुआती जांच में लग रहा था कि उनकी मौत अधिक शराब पीने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें