फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंटेनर की टक्कर से जान गंवाने वाले युवक की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के सीतापुर रोड पर कंटेनर की टक्कर से जान गंवाने वाले युवक की पहचान मूल रूप से सीतापुर के रेउसा किशोरगंज निवासी प्रकाश (30) के रूप में हुई। वह मड़ियांव के भिठौली रायपुर में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


पिता नन्हा ने बताया कि प्रकाश बुधवार को मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। उनके घर नहीं पहुंचने पर बृहस्पतिवार देर शाम उनकी मां गुड़िया गुमशुदगी दर्ज कराने मड़ियांव थाने पहुंची। पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा, जहां रात में उन्होंने शव की पहचान प्रकाश के रूप में की। प्रकाश अविवाहित थे। इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव ने बताया कि युवक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें