फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शारदा नहर में कूदा युवक, सिपाही ने बचाई जान

Fri, 24 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। मानकनगर इलाके में बुधवार शाम सात बजे राहुल मिश्रा ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। वह नशे की हालत में था। मौके पर पहुंचे सिपाही प्रकाश यादव ने उसे बचाया और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मानकनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बाराबिरवा चौकी के पीछे नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना मिली थी। सिपाही प्रकाश यादव ने रस्सी के सहारे तेज बहाव में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसकी जेब से मिले श्रम कार्ड के आधार पर पहचान आशियाना निवासी राहुल मिश्रा (40) के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में युवक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया में उसका उपचार जारी है। फिलहाल, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें