फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने गाड़ी खड़ी की, कपड़े उतारे और गोमती में कूद गया; मां बोली-पेपर खराब होने से अवसाद में था

Mon, 25 May 2026 11:09 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पेपर खराब होने से परेशान युवक गोमती नदी में कूद गया। उसकी तलाश जारी है। मां ने कहा कि पेपर खराब होने के बाद से अवसाद में था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
युवक को तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक युवक गोमती नदी में कूद गया। उसने पुराने लाल पुल से नदी में छलांग लगाई। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कूदने वाला युवक आलमबाग निवासी प्रखर बताया जा रहा है। मां का कहना है कि रविवार को उसने पेपर दिया था। पेपर खराब होने से अवसाद में था। बताया गया कि उसने केजीएमयू के शवगृह के पास अपनी गाड़ी खड़ी की। वहीं पर कपड़े उतारे और भागकर पुल से नदी में कूद गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें