फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैस के अवैध गोदाम में हुए धमाके में घायल युवक की मौत

Mon, 09 Dec 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लोगो
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के शाहपुर भमरौली में शुक्रवार को घर में गैस के अवैध गोदाम में हुए धमाके में घायल युवक रंजीत चौरसिया (22) की शनिवार देर रात मौत हो गई। उनकी मां प्रेमा, एक घायल सोमनाथ विश्वकर्मा के पिता योगेंद्र कुमार की तहरीर पर मकान मालिक व गोदाम संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फरार आरोपी गोदाम संचालक रोहित गुप्ता की तलाश में पुलिस जुटी है। शनिवार को पहली एफआईआर पूर्ति निरीक्षक ने दुबग्गा थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब रंजीत का शव ठाकुरगंज के आदर्श नगर मल्लहपुर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। मां प्रेमा ने बताया बेटे से मजदूरी के नाम पर चोरी छुपे गैस कटिंग कराई जा रही थी। रंजीत 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से गैस गोदाम में काम करते थे। पिता रामकिशोर नादरगंज में गुटखा फैक्ट्री में काम करते हैं।

गोदाम संचालक पर बढ़ाई जाएगी धारा

आरोपी गोदाम संचालक रोहित फरार है। दुबग्गा पुलिस की एक टीम तलाश में लगी है। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद आरोपी पर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन




पांच घायल अभी अस्पताल में हैं भर्ती



शुक्रवार रात दुबग्गा के शाहपुर भमरौली इलाके में गैस के अवैध गोदाम में गैस रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका हुआ था। इसमें गोदाम में काम करने वाले मजदूर मोहित गुप्ता, शोभित गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा, रंजीत व इलाके के रहने वाले मोहम्मद सिराज का पांच वर्षीय बेटा जीशान, सात वर्ष की बेटी आयशा झुलस गई थी। बच्चों को बलरामपुर अस्पताल व अन्य को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें