फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सऊदी अरब में सीतापुर के युवक की मौत, नायब तहसीलदार ने जुटाई जानकारी; विधायक ने रक्षामंत्री से कराई बात

Sun, 22 Mar 2026 08:26 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सऊदी अरब में हुए मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत हो गई है। नायब तहसीलदार ने गांव जाकर परिवारीजनों से बात करके जानकारी जुटाई है। विधायक ने रक्षामंत्री से बात कराकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में हुए मिसाइल हमले में यूपी के सीतापुर निवासी युवक की मौत को गई है। मामले में प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे। परिवारीजन से बात करके जानकारी ली। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी ने बघाइन गांव पहुंचकर मृतक रवि गोपाल (26) के परिजनों से जानकारी जुटाई। तहसील प्रशासन ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 

बताते चलें कि 18 मार्च को रवि गोपाल की मौत के बाद दो दिन तक कोई भी जिम्मेदार घर नहीं पहुंचा था। अमर उजाला ने प्रशासनिक अनदेखी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अफसर नींद से जागे और घरवालों से मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को ढांढस बंधाती विधायक आशा मौर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विधायक ने रक्षा मंत्री से कराई परिजनों की बात

विधायक आशा मौर्य भी मृतक के परिजनों से मिलीं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से परिवार की बात कराई। रक्षा मंत्री ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि उन्हें पूरी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें