फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस पेंटिंग, नुक्कड़ नाटकों से सजा दस्तक का मंच, गायन से छात्रों ने महिला अधिकारों को दी धार

विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक एकेडमी में यूथ फेस्टिवल दस्तक में बुधवार को गायन प्रतियोगिता में भाग ? - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी में चल रहे यूथ फेस्टिवल दस्तक के दूसरे दिन फेस पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और गीतों से मंच परिसर गुलजार रहा। सामाजिक समानता, सद्भाव और सामाजिक अन्याय के मुद्दों पर होने वाले उत्सव में बुधवार को हक और बराबरी की आवाज युवाओं ने उठाई। नुक्कड़ नाटक, गीत प्रतियोगिता में सबके हक की आवाज उठी तो फेस पेंटिंग में युवाओं ने कलाकारी दिखाई। एकल गायन, समूह प्रतियोगिता में छात्रों ने जन गीत और महिला अधिकारों को धार दी।
विज्ञापन

सामाजिक मुद्दों पर आधारित गीतों को प्रतियोगिता के जज महेंद्र पाल और सफीना खान ने परखा। फिल्म समीक्षा प्रतियोगिता के अलावा 50 से ज्यादा प्रतियोगियों ने पोस्टर मेंकिंग में असमानता, लैंगिक भेदभाव, स्त्री शक्ति, सेव गर्ल चाइल्ड, किसानों से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। कार्टून प्रतियोगिता में मास्क के शेप के भीतर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के किरदार पर कार्टून बनाए गए। फेस पेंटिंग में कलाकार छात्रों ने चेहरे पर रंगों और वस्तुओं का इस्तेमाल आज के दौर की झलकी दिखाई। सोशल मीडिया माध्यमों का बढ़ता शिकंजा, उसके घेरे में फंसता युवा, समाज के पक्ष दिखाए। संयोजिका उपासना त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को फेस्टिवल में न्यूज रिपोर्टिंग, डांस, स्टैंड अप कॉमेडी, शार्ट फिल्म, फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के अलावा समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण होगा। समारोह सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।
नुक्कड़ नाटक में दिखी कोरोना काल की परेशानी
नुक्कड़ नाटक में युवा छात्रों ने करोना काल की चुनौतियाें को गीत, संगीत के माध्यम से मंच पर उतारा। मजदूरों का पलायन, मीडिया का रोल, परेशानी, कोरोना वॉरियर्स की चुनौतियों को दिखाया। टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, एलपीसीपीएस, एमवी मीडिया इंस्टीट्यूट, केकेसी, नानक पीजी कॉलेज समेत कई कालेजों के छात्र जुड़े। समारोह में वीना राणा, नाट्यकर्मी भारतेंदु कश्यप, सुग्रीव विश्वकर्मा, फिल्मकार तारिक खान, अनुराग डिडवानिया, फोटो आर्टिस्ट अविरल सेन, सामाजिक कार्यकर्ता रफत फातिमा, अर्शी अल्वी, नगर के एक्टर संदीप यादव मेहमानों में रहे।

गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक एकेडमी में यूथ फेस्टिवल दस्तक में पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प?- फोटो : LKO CITY

संगीत नाटक एकेडमी में दस्तक में फेस पेंटिंग में भाग लेते प्रतिभागी।- फोटो : LKO CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें