फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंगा में डूबा युवक, एक को बचाया

Fri, 28 Jun 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के शेरनदाजपुर स्थित शमशान घाट पर गंगा में युवक के डूबने के बाद रोते बिलखते - फोटो : संवाद
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। चचेरे बाबा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा नदी में डूब गया। उसके एक साथी को लोगों ने बचा लिया। नदी में डूबे युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम लखनऊ से मौके पर पहुंची। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। युवक के नदी में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे दिखित बहादुरपुर निवासी दिव्य प्रताप सिंह उर्फ रजत सिंह (21) पुत्र दिग्विजय सिंह चचेरे बाबा कमल बहादुर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डलमऊ के शेरनदाजपुर स्थित श्मशान घाट आया था। रजत ने इस बार इंटर की परीक्षा पास की थी। अंतिम संस्कार के बाद वह अपने साथी प्रबल सिंह के साथ गंगा में नहाने लगा।
नहाते वक्त दोनों गहराई वाले स्थान पर चले गए और नदी में डूूबने लगे। दोनों को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाया। इस पर कुछ गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर प्रबल को बाहर निकाल लिया, लेकिन रजत नदी में डूब गया। जानकारी होने पर तहसीलदार ध्रुव यादव के साथ के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर बुलाई गई। देर शाम तक खोजबीन कराई गई, लेकिन रजत का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि नदी में डूबे युवक की खोजबीन कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रोते-रोते बेहोश हुई मां
बेटे के गंगा नदी में डूबने की खबर सुनकर मां निशा सिंह मौके पर पहुंची और दहाड़े मारकर रो पड़ी। रोते-रोते बेहोश हो गई। परिजनों ने चेहरे पर पानी का छिट्टा मारा तो उसे होश आया, लेकिन इसके बाद फिर रोने लगी। उसकी जुबां से यही शब्द निकल रहे थे कि कोई उसे उसके बेटे से मिला दे। अन्य परिजन भी गमगीन दिखे।


नदी में डूबने की थम नहीं रही घटनाएं
जून में गंगा नदी में लोगों के डूबने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। बावजूद इसके सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। गदागंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूूबने से दो दोस्तों, जबकि सरेनी थाना क्षेत्र में युवक की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नदी में युवक के डूबने की तीसरी घटना है। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से लोग दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें