फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में जिम से घर लौट रहे शक्ति सिंह पर हमला करने के मामले में नामजद आरोपी दीपांशु यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक अर्जुनगंज के ओमेक्स आर-2 निवासी शक्ति सिंह ने 30 जुलाई को आरोपी दीपांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जिम में दीपांशु ने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि वह 30 जुलाई की रात करीब 9:25 बजे जिम से घर लौट रहे था। रास्ते में दीपांशु यादव ने पांच साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल किया और बताया कि बदला लेने के लिए हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें