फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई इमरजेंसी में युवक की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा

विज्ञापन
पीजीआई में हंगामा।
विज्ञापन
तेलीबाग। एसजीपीजीआई की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को ब्रेन हेमरेज से 20 वर्षीय युवक की मौत का एक केस आया था। इसके बाद पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पड़ेहरा निवासी किसान अजय पांडेय का बेटा दिव्यांशु पांडेय दोपहर करीब 12 बजे उतरेठिया में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली अपनी मामी से मिलने गया था। वहां अचानक चक्कर खाकर गिर गया, जिस पर उसे पीजीआई की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई गई। डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम की बात कही, जबकि परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ सुरक्षा कर्मियों ने धक्का मुक्की की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पीजीआई के सुरक्षा अधिकारी डी के पांडेय ने कोई भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन पीएम नहीं कराना चाहते थे, जबकि डॉक्टर केस को संदिग्ध मान रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ, बाद में परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।

पीजीआई में हंगामा।

पीजीआई में हंगामा।

पीजीआई में हंगामा।

पीजीआई में हंगामा।

पीजीआई में हंगामा।

पीजीआई में हंगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें