फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोडर में फंसी बाइक, गिरकर युवक की मौत

Fri, 20 Oct 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम लोडर वाहन में एक बाइक फंसने से उस पर सवार दो युवक गिर पड़े। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर के उत्तरी जहानाबाद निवासी गौरव राज (18) शाम को शिवा अवस्थी के साथ बाइक से जा रहा था। पटेलनगर में वीणा पाणि इंटर कॉलेज के पास गौरव की बाइक का शीशा बगल में चल रहे लोडर में फंस गया। इससे असंतुलित हुई बाइक के साथ दोनों युवक गिर गए। इस हादसे में गौरव को सिर पर गंभीर चोट लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी शिवा को हल्की चोट आई है।
हादसे के बाद लोडर के साथ उसका चालक भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा गौरव हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में चोट लगी जिसे मौत की वजह माना जा रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें