फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के मलपुरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर के इन्वर्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से सुजीत कोरी (40) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मलपुरा गांव निवासी सुजीत कोरी (40) सुबह करीब पांच बजे घर में लगे इन्वर्टर की करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुजीत सुबह किसी काम से कमरे में गया था। कमरे में ही इन्वर्टर लगा है। काफी देर तक सुजीत बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी देखने पहुंची। कमरे में सुजीत इन्वर्टर से चिपककर झुलस गया था। परिजनों ने किसी तरह उसे हटाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सुजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सुजीत गांव में पंचर की दुकान चलाता था। उसके परिवार में पत्नी के साथ बेटा अमन (11), अनुज (6), व 15 दिन का बेटा और मां रामकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें