फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टेट हॉकी में बनाया तीसरा स्थान

Thu, 14 Sep 2023 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय अंडर-15 नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में रायबरेली टीम ने तीसरा स्थान बनाया है। रायबरेली के वैदिक इंटर कॉलेज की टीम ने लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि झांसी में आयोजित इस प्रतियोगिता के शुरुआती दो मैच जीतने के बाद टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में टीम ने बनारस के साथ कड़ा मुकाबला किया, लेकिन 2-1 से हारने के कारण फाइनल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ मंडल का मुकाबला प्रयागराज मंडल के साथ हुआ। लखनऊ मंडल ने प्रयागराज मंडल को 4-0 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें