नसीराबाद (रायबरेली)। दरवाजे से होकर निकले तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
पूरे निहाली दुबे मजरे आलमपुर के अनिल कुमार मिश्रा (48) के चचेरे भाई की बेटी की शादी शनिवार को है। इसे लेकर घर पर तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। शनिवार को सुबह अनिल दरवाजे पर सफाई कर रहे थे, तभी दरवाजे के पास से निकले लाइटिंग के तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। जब तक घर के लोग कुछ समझते उनकी मौत हो गई।
अनिल की मौत होने की खबर सुनते ही परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी विजेता, बेटा ऋषभ (15), दो बेटी ऋचा (18) परी (8) को छोड़ गया। थाना इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से अनिल कुमार की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।