फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू बस की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बेकाबू बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मलिकमऊ निवासी पंकज गुप्ता (35) एक निजी कंपनी में रिकवरी एजेंट था। रविवार को वह किसी काम से शिवगढ़ की तरफ गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक से वापस लौट रहा था। कोटवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। टक्कर तेज होने से बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और हेलमेट निकलकर बाहर गिर गया। गंभीर रूप से घायल पंकज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

युवक के साले ठठराही मोहल्ला व थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी निवासी रामशरण साहू ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें