फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिसली बाइक से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में मंगलवार सुबह बाइक फिसलने से सुशील (45) अनियंत्रित होकर गिर पड़े। सिर पर चोट लगने से उनकी जान चली गई। हादसा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। सुशील हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से माल के थावर गांव निवासी सुशील परिवार के साथ ठाकुरगंज स्थित रामनगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। सुबह काम के लिए जाते वक्त बालागंज चौराहे के पास सामने से आ रही गाड़ी से बचने के लिए उन्होंने अचानक ब्रेक लगाए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सुशील सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। उनके परिवार पत्नी आरती, दो बेटे व एक बेटी है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें