फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ताड़ी पीने के बाद युवक की मौत, घरवाले बोले- दोस्तों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डाला

Fri, 19 Jun 2026 05:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ताड़ी पीने के बाद युवक की मौत हो गई। घरवालों ने दोस्तों पर जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को ताड़ी पीने के बाद युवक की मौत हो गई। घरवालों ने उसके दोस्तों पर ताड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा गांव की है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि नरपतखेड़ा निवासी यश वर्मा (19) बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे घर से मोहल्ले में जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि वह दोस्तों के साथ ताड़ी पी रहा था। रात में यश घर से कुछ दूरी पर अधिक नशे की हालत में पड़ा मिला। 

परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात करीब 12 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ताड़ी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इससे यश की मौत हुई। परिवार में पिता संतोष कुमार वर्मा, मां नीलम और भाई सौरभ वर्मा हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें