फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 02 Sep 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना थाने के पास आयुष यादव (21) की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज चौड़ाई का पुरवा निवासी आयुष यादव आशियाना निवासी डॉक्टर की गाड़ी चलाते थे। उनके बड़े भाई अनुज यादव ने बताया कि आयुष सोमवार देर रात ड्यूटी के बाद बाइक से घर आ रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। आशियाना थाने के पास सामने अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उन्होंने ब्रेक लगाया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया और उनके मोबाइल से घरवालों को घटना की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि आयुष की मौत हो चुकी है। परिवार में पिता सुंदर यादव, मां गुड्डी देवी और दो भाई हैं। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें