शिवम मूलरूप से उन्नाव के हसनगंज का रहने वाला था। अपने साथी सुरेश, महेश व ओम प्रकाश के साथ बिठूर से जल लेकर पैदल लोधेश्वर, बाराबंकी जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे बुलाकी अड्डा ओवर ब्रिज पर बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मार दी।
बाजारखाला के बुलाकी अड्डा पुल के पास शुक्रवार सुबह बाइक की टक्कर से कांवड़िये शिवम शर्मा (24) की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी जख्मी हो गए। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शिवम मूलरूप से उन्नाव के हसनगंज का रहने वाला था। अपने साथी सुरेश, महेश व ओम प्रकाश के साथ बिठूर से जल लेकर पैदल लोधेश्वर, बाराबंकी जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे बुलाकी अड्डा ओवर ब्रिज पर बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मार दी। बाइक सवार भी रेलिंग से टकरा गया।
पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां शिवम की मौत हो गई। बाइक सवार राजाजीपुरम निवासी शुभम द्विवेदी की हालत गंभीर है। परिवारीजन सुरेश, महेश व ओम प्रकाश को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता नीरज ने बताया कि शिवम कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में छोटा भाई गुंधन व मां सोनी है।