लखनऊ। ठाकुरगंज के आदर्शनगर बरौरा निवासी सलमान शुक्रवार शाम न्यू हैदरगंज निवासी मजदूर हसीब (24) के साथ बाइक से एरा अस्पताल की तरफ से गुजर रहे थे। हरदोई रोड पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे हसीब डिवाइडर के दूसरी तरफ गिरे और हरदोई जा रही कैसरबाग डिपो की बस से कुचलकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस कब्जे में ली है।