फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देर होने पर एअर इंडिया की फ्लाइट में युवक का हंगामा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। दिल्ली से मंगलवार की दोपहर लखनऊ आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-837 में हंगामा हो गया। आरोप है कि फ्लाइट के विलंबित होने पर दिल्ली से लौट रहे समद अली नामक युवक ने गाली-गलौज और हाथापाई का प्रयास किया। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इस मामले में सरोजनी नगर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से चलकर दोपहर 2:55 बजे लखनऊ पहुंचती है। मंगलवार को ये फ्लाइट करीब एक घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। इस विमान में अमेठी के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सीट संख्या 4-ई पर बैठे थे। आरोप है कि उनके बगल की सीट 4-डी पर बैठा यात्री समद अली फ्लाइट के विलंबित होने पर वह हंगामा और गाली-गलौज करने लगा। विधायक व अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। विवाद बढ़ता देख विमान कर्मियों ने हस्तक्षेप करके समद अली को पीछे की सीट पर बैठा दिया। इसके बावजूद वह गाली-गलौज करता रहा। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने एयरपोर्ट पहुंचते ही सरोजनी नगर थाने में लिखित तहरीर दी। इसमें विधायक ने हंगामे और मारपीट की शिकायत दर्ज कराते हुए उचित धाराओं में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें