फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेहंदी में मिलाने वाला केमिकल पीकर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 06 Jul 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के फैजुल्लागंज स्थित लोहरामऊ में शनिवार शाम 24 वर्षीय आकाश यादव ने मेहंदी में मिलाने वाला केमिकल पीकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटनास्थल से केमिकल की बोतल मिली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि आकाश अपनी छोटी बहन अंशिका के साथ किराये पर रहते थे। वह लोगों के मेहंदी लगाने का काम करते थे। शनिवार देर शाम उन्हें मेहंदी लगाने जाना था। वह कमरे में बैठकर मेहंदी तैयार कर रहे थे, तभी उन्होंने रसायन पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर अंशिका ने मकान मालिक और पड़ोसियों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आकाश के परिवार में पिता भागीरथी यादव और मां कलावती देवी हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का कहना है कि खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। घरवाले तहरीर देते हैं तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें