फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टावर पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की धमकी दी, पुलिस के समझाने पर उतरा

विज्ञापन
खुदकुशी करने के लिए धर्मेंद्र के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलने पर उनके भाई जितेंद्र भी मौके पर
विज्ञापन
गोसाईंगंज। बेली खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार रविवार सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। आरोप था कि 26 अगस्त को बड़े भाई जितेंद्र कुमार पर चोरी का आरोप लगाकर गांव के वीरेंद्र, रविंद्र कुमार और अतुल ने मारपीट की थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ा था। सूचना पर पहुंचने इंस्पेक्टर दिलेश सिंह ने समझा-बुझाकर करीब 10 बजे उसे नीचे उतारा। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक, धर्मेंद्र आरोपियों से इलाज के लिए एक लाख रुपये दिलाने और तीनों को जेल भेजने की मांग कर रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

खुदकुशी करने के लिए धर्मेंद्र के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलने पर उनके भाई जितेंद्र भी मौके पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें