लखनऊ। पारा इलाके की महिला ने कॉलोनी के युवक पर पीछा करने, जबरन स्कूटी पर बैठाने की कोशिश व शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल ने बताया कि महिला के विरोध पर आरोपी अनीस अंसारी ने धमकी दी। रविवार शाम जब महिला मां के साथ शिकायत करने गई तो अनीस की पत्नी व मां गालियां देते हुए उन्हें मारने दौड़ीं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।