लखनऊ। विभूतिखंड में स्काॅर्पियो सवार दबंगों ने युवक को पीट दिया। वहीं, रंजिश के चलते दूसरे युवक की एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
विभूतिखंड के बेहननपुरवा निवासी मो. साहिल के मुताबिक 17 नवंबर की रात वह लोहिया अस्पताल के गेट नंबर आठ के पास चाय पी रहे थे। तभी स्काॅर्पियो सवार दबंग पहुंचे और बिना कारण उन्हें पीट दिया। फिर उन्हें जबरन अपनी गाड़ी बैठाकर कहीं और ले गए। वहां छह आरोपियों ने दोबारा पीटा और धमकाते हुए भाग निकले।
आरोप है कि उक्त दबंगों ने चिनहट के रहमानपुर शिवनगर काॅलोनी निवासी संदीप की एंबुलेंस तोड़ दी। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।