फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाद में युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में युवक पर मामूली कहासुनी के दौरान चाकू से हमला कर दिया गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मड़ियांव के भरतनगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 27 जून को उनका बेटा सौरभ बाबा की गुमटी के पास पांच-छह दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सूरज से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर सूरज ने सौरभ पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सौरभ को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें