फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फूड कार्ट पर खड़े युवक पर हमला, एफआईआर दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सलेमपुर निवासी राघवेंद्र सिंह ने करीब 12 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और होटल की कलछुल से वारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। यही नहीं हमलावर उनका मोबाइल फोन और चश्मा तोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

राघवेंद्र के मुताबिक, बुधवार रात 9:55 बजे वह सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट के पास फूड कार्ट पर खाने का ऑर्डर देकर खड़े थे। इसी दौरान चौधरी खेड़ा निवासी संदीप यादव, अंशुल और अमित अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों, धारदार हथियारों व कलछुल से हमला कर दिया। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें