फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्टी में पहुंचा युवक मरणासन्न, छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के हंसाखेड़ा निवासी अविनाश की पार्टी में 29 अगस्त को पहुंचे पुष्कर लोधी मरणासन्न हो गए। उनकी मां फूलमती ने अविनाश सहित छह लोगों पर बेटे की गैर इरादतन हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। फूलमती की तहरीर पर पारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फूलमती ने एफआईआर में बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 11 बजे अविनाश ने पुष्कर को अपने घर पार्टी में बुलाया था। वहां नेहा सिंह व चार अन्य युवक पहले से मौजूद थे। 30 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे अविनाश ने पुष्कर के मोबाइल से फूलमती को कॉल किया। उसने बेटे की तबीयत खराब होने और उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाने की बता बताई। फूलमती ने बताया कि वह अस्पताल पहुंची तो बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था, उसके कपड़े भी बदले हुए थे। पुष्कर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। फूलमती बेटे को निजी अस्पताल ले गईं, जहां पता चला कि वह कोमा में चला गया है। डॉक्टरों ने पुष्कर को जहरीला पदार्थ या नशीली दवा दिए जाने की बात बताई। फूलमती का आरोप है कि 1 सितंबर को अविनाश पुष्कर के कपड़े, बैग व उसकी मोटरसाइकिल उनके भतीजे की दुकान पर छोड़कर भाग गया। नेहा सिंह ने फूलमती व उनके पूरे परिवार को हत्या की धमकी भी दी।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की थी। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि पुष्कर ने पनीर की सब्जी खाई थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि यह बात सही नहीं पाई गई है। पुष्कर के होश में आने पर बायन दर्ज किए जाएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें