बख्शी का तालाब। अस्ती रोड पर नौ अगस्त को मधुबर ढाबे के पास खड़े ट्रक का तिरपाल काट कर चोरों ने 30 कार्टन तेल चोरी कर लिया। मामले की जानकारी होने पर ट्रक चालक एटा के अलीगंज निवासी राजबाबू ने बख्शी का तालाब थाने में तहरीर दी है। राजबाबू ने बताया कि सात अगस्त को हरिया से ट्रक में तेल के कार्टून लादकर बाराबंकी के लिए निकले थे। नौ अगस्त की रात को वह बख्शी का तालाब में अस्ती रोड़ पर ट्रक खड़ा कर उसके केबिन में सो गए थे। आरोप है कि तभी चोरों ने वारदात कर दी। घटना की जानकारी उन्हें सुबह उठने पर हुई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।