फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को अगवा कर पीटा, हालत गंभीर

Tue, 28 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के फैजुल्लागंज लोहरामऊ निवासी ओमप्रकाश को आठ लोगों ने अगवा कर पीटा। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। ओमप्रकाश की बेटी रोहिणी की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने अपहरण व गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहिणी के अनुसार, 25 जुलाई की रात करीब 10 बजे पिता ओमप्रकाश घर के बाहर लेटे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान लालू, बलराम, राहुल, कपिल और चार अज्ञात लोगों ने रंजिश के कारण पिता का अपहरण कर अपने डेयरी फार्म ले गए। वहां आरोपियों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंका और लाठी-डंडों व सरिये से पीटा। इससे पिता के दोनों हाथ टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें